{"_id":"5f591dd68ebc3e54d81542b7","slug":"14-year-old-teenager-commits-suicide-in-village-rampur-bijnor-news-mrt5005203130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा संचालक के पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा संचालक के पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

नहटौर। ढाबा संचालक के 14 वर्षीय पुत्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव रामपुर निवासी हरकिशन का नहटौर नूरपुर मार्ग पर गांव बलदेवता के पास ढाबा है। बताया गया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र दयाचंद व गांव खंडसाल निवासी दामाद विनोद ढाबे पर सोए थे। रात्रि में विनोद ने देखा कि दयाचंद का शव ढाबे में ही पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका है। उसने घर व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।