फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   14 unclaimed dead bodies cremated in two months

दो माह में मानव सेवा समिति ने 14 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार

Fri, 25 Sep 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
14 unclaimed dead bodies cremated in two months
दो माह में 14 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

बिजनौर। मानव सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इसी को चरितार्थ कर रही है मानव सेवा समिति, जिसने दो माह में 14 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराकर परोपकार का कार्य किया है। समिति के जिम्मेदार बताते हैं कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुलिस के सहयोग मांगने पर शवों का उनके धर्म की रीति के अनुसार अंतिम संस्कार और दफीना करते हैं।

अज्ञात लोगों की मौत होने पर पुलिस को ही उनका अंतिम संस्कार करना पड़ता है। नगर में मानव सेवा समिति इस काम में पुलिस का सहयोग कर रही है। समिति के सचिव चौधरी सौपाल सिंह ने बताया कि मानवता का कार्य करने में बड़ा ही सुकून मिलता है। सभी को परोपकार अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोरोना महामारी की विषम परिस्थिति में भी पूरी सावधानी के साथ समिति की ओर से जुलाई और अगस्त माह में 14 अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार किए गए। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए समस्त सामग्री की व्यवस्था हितेश कुमार की ओर से की जाती है, जबकि मुंशी योगेंद्र सिंह, ऋषिपाल राठी, विद्याभूषण विश्नोई, राजेंद्र गौतम, सुरेश कुमार राजपूत आदि का सहयोग रहता है। चौधरी सौपाल ने सभी लोगों से इस परोपकार कार्य करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed