{"_id":"61eefabaad27d6387f311f4e","slug":"14-students-of-bijnor-will-get-gold-in-the-convocation-bijnor-news-mrt57460104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह बिजनौर के 14 विद्यार्थियों मिलेगा गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह बिजनौर के 14 विद्यार्थियों मिलेगा गोल्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीक्षांत समारोह में बिजनौर के 14 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड
बिजनौर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा सत्र 2020-21 के दीक्षांत समारोह 27 जनवरी को होगा। अपने जनपद के 14 विद्यार्थी शामिल होकर गोल्ड मेडल से सम्मानित होंगे। जिन्हें 24 घंटे पहले ही कोराना की निगेटिव जांच रिपोर्ट लानी होगी। दीक्षांत समारोह ऑनलाइन होगा।
विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 12 जनवरी को आफलाइन था। परंतु अपरिहार्य कारणों से समारोह स्थगित कर दिया गया था। अब दीक्षांत समारोह 27 जनवरी को होगा। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शिक्षा सत्र 2020-21 के अब तक विभिन्न कक्षा में घोषित परीक्षाफल के विश्वविद्यालय टापर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण दीक्षांत समारोह आनलाइन होगा। समारोह की तैयारियां फाइनल हैं। सम्मानित होने वालों विद्यार्थियों को सूचना दे दी गई है। गोल्ड मेडल हेतु पात्र छात्र छात्राओं समेत शिक्षकों, व शिक्षणोत्तर कर्मचारियों को दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए कोरोना की 24 घंटे पहले की निगेटिव जांच रिपोर्ट लानी जरूरी होगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कार्य क्षेत्र में नौ जिले आते हैं। जिनमें संचालित डिग्री कॉलेजों के गोल्ड मेडल से सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 86 है। बताया गया कि इनमें बिजनौर जिले के डिग्री कालेजों के विद्यार्थियों की संख्या 14 है।
आरएसएम और कृष्णा कॉलेज के विद्यार्थी सबसे आगे
जिले में 101 डिग्री कॉलेज है। गोल्ड मेडल लेने वाले विद्यार्थियों में सबसे अधिक चार-चार विद्यार्थी कृष्णा कॉलेज बिजनौर और आर एस एम कॉलेज धामपुर के हैं। दो विद्यार्थी विवेक कॉलेज बिजनौर से तथा एक-एक विद्यार्थी एसबीडी धामपुर, वर्धमान कालेज बिजनौर, देवता महाविद्यालय मोरना तथा लक्ष्य कालेज आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी बागवारा स्योहारा से है।
इन्हें मिलेगा गोल्ड मेडल
आरएसएम कॉलेज धामपर के कमलेश कुमार जोशी, सुभाषचंद्र, नेहा, व मयूर मोहन, कृष्णा कॉलेज बिजनौर के सचिन चौहान, नीति शर्मा, सत्यम जैन, प्रांजलि, विवेक कॉलेज बिजनौर के तनु शर्मा, तथा यशस्वी, एसडी कॉलेज धामपुर के निशांत जमील, वर्धमान कॉलेज बिजनौर के भाव्या खन्ना, देवता महाविद्यालय मोरना के शिवम सिंह, तथा लक्ष्य कॉलेज बागवारा स्योहारा के वैभव कुमार राणा है।