फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   14 carried out by the referee electoral candidate

रेफरी ने चुनावी दंगल से बाहर किए 14 प्रत्याशी

Mon, 30 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 30 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
14 carried out by the referee electoral candidate
नामांकन पत्रों की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच में 14 पर्चे निरस्त किए गए हैं। अब 106 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। धामपुर और बढ़ापुर विधानसभा में नामांकन पत्रों की जांच देर शाम तक चलती रही।
विज्ञापन

सोमवार को आठों विधानसभा में नामांकन पत्रों की गहराई से जांच पड़ताल की गई। इस दौरान बिजनौर विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल कादिर व निपेंद्र सिंह का पर्चा निरस्त कर दिया गया। अब्दुल कादिर के शपथ पत्र पर उनके हस्ताक्षर नहीं थे। निपेंद्र सिंह के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर न होने के साथ उनके प्रस्तावक कम थे। वे वोटर लिस्ट की प्रमाणित कापी भी नहीं लाए थे। चांदपुर में कांग्रेस प्रत्याशी शेरबाज पठान की पत्नी जीनत परवीन का पर्चा भी निरस्त कर दिया गया। उनके प्रारूप अपूर्ण थे। जीनत परवीन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा था। नूरपुर विधानसभा में वंचित समाज पार्टी की प्रत्याशी वहाजुद्दीन का पर्चा दो प्रस्तावक कम होने के कारण निरस्त हो गया। किसान शक्ति जनतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी असलम खान का पर्चा भी कम प्रस्तावक होने के कारण निरस्त हुआ। नजीबाबाद विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी इरशाद का पर्चा दो प्रस्तावक कम होने के कारण, निर्दलीय प्रत्याशी नईमुद्दीन का पर्चा शपथ पत्र दाखिल न होने के कारण कैंसिल कर दिया गया। 
विज्ञापन

नेशनल अमन पार्टी की प्रत्याशी राजेंद्र कौर का पर्चा प्रस्तावकों के हस्ताक्षर न होने के कारण निरस्त हुआ। भारतीय हरित पार्टी की प्रत्याशी आशा का पर्चा प्रारूप अपूर्ण होने के कारण निरस्त हुआ। उत्तर प्रदेश रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी गोविंद सिंह का पर्चा शपथ पत्र के कॉलम पूरे न भरे होने के कारण निरस्त कर दिया गया। नहटौर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह का पर्चा प्रस्तावक कम होने व सिंबल नहीं मिलने के कारण निरस्त कर दिया गया। बढ़ापुर व धामपुर विधानसभा में देर शाम तक पर्चों की जांच हुई। इस दौरान बढ़ापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पहले पर्चा भरने वाले हाजी अहसान अली अंसारी का पर्चा निरस्त कर दिया गया। उन्हें पार्टी का सिंबल नहीं मिला था। धामपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अशोक राणा के पुत्र    प्रियंकर राणा का पर्चा भी निरस्त कर दिया। प्रियंकर राणा ने खुद को भाजपा का प्रत्याशी पर्चा भरा था। भाजपा का सिंबल न मिलने पर उनका पर्चा निरस्त हुआ। वंचित समाज इंसाफ पार्टी के प्रत्याशी नौशाद का पर्चा प्रस्तावक कम होने के कारण निरस्त कर दिया गया। नगीना विधानसभा में कोई भी पर्चा निरस्त नहीं हुआ। अब बिजनौर सीट पर 11, नहटौर में 11, धामपुर में 11, नजीबाबाद में 13, चांदपुर  में 11, नूरपुर में 12, बढ़ापुर में 22 और नगीना में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed