फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   1325 farmers had lodged objections in the fair

मेले में 1325 किसानों ने दर्ज कराई थीं आपत्तियां

Wed, 29 Sep 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
1325 farmers had lodged objections in the fair
धामपुर। गन्ना विभाग की ओर से किसानों की गन्ना सट्टे से संबंधित समस्याओं का निदान कराने को धामपुर गन्ना समिति में 15 से 25 सितंबर तक दस दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया था। इसमें 1325 किसानों ने गन्ना सट्टे से संबंधित आपत्तियां दर्ज कराई थी। विभाग की ओर से 850 आपत्तियों का जांच बाद निदान कर दिया गया है। कोई आधार नहीं होने पर 150 शिकायतों को निरस्त कर संबंधित किसानों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश के गन्ना आयुक्त का आदेश है कि किसानों की सट्टा संबंधी समस्याओं का निदान हर हाल में 30 सितंबर तक हो जाना चाहिए। बृहस्पतिवार को समस्याओं का निदान कराने का आखिरी दिन है। इसलिए विभाग की ओर से किसानों को बार बार अवगत कराया जा रहा है कि यदि किसी की कोई समस्या है तो वह दर्ज करा निदान करा ले।
विज्ञापन

40 प्रतिशत किसानों ने नहीं किए ऑनलाइन घोषणा पत्र
एससीडीआई अमित कुमार पांडेय ने इस बात पर चिंता जताई कि विभाग के बार-बार आग्रह करने के बाद भी केवल 60 प्रतिशत किसानों ने स्वयं ऑनलाइन घोषणापत्र किए हैं। जिन किसानों ने अब तक ऐसा नहीं किया है तो वह जल्द ऑनलाइन घोषणापत्र करा दें, नहीं तो गन्ने का सीजन चालू होने के बाद उनकी गन्ना पर्चियों के निर्गमन में दिक्कत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे परची कैलेंडरों में गड़बड़ी को ठीक कराएं
गन्ना विभाग के अफसरों का कहना है कि गन्ना किसानों के कच्चे पर्ची कैलेंडरों को 15 सितंबर से ऑनलाइन कर दिया गया है। किसान मोबाइल से गन्ना विभाग की साइट पर जाकर ऑनलाइन कच्चे पर्ची कैलेंडरों में अपने गन्ने का डाटा चेक कर सकते हैं। यदि किसी के डाटा में कमी है तो ऐसे किसानों को ठीक कराने का एक अंतिम मौका तीस सितंबर तक दिया जा रहा है। इसके बाद कोई संशोधन संभव नहीं होगा सकेगा।

मिल चालू होने के एक सप्ताह पहले बंटेंगे पक्के गन्ना पर्ची कैलेंडर
अफसरों का कहना है कि गन्ना आयुक्त के आदेश पर चीनी मिलों के चालू होने के एक सप्ताह पहले गन्ना विभाग की ओर से किसानों को पक्के गन्ना परची कैलेंडर का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed