फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   132 centers set up for UP board exam in the district

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 132 केंद्र बने

Tue, 11 Jan 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
132 centers set up for UP board exam in the district
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बने132 केंद्र
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षा केंद्र का निर्धारण हो गया है। जिले में 132 केंद्र बने हैं। इस बार पिछले साल के मुकाबले तीन केंद्र अधिक हैं। बोर्ड ने जर्जर भवन वाले विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बना दिया है। हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के लिए 50 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। शासन ने केंद्रों पर आपत्ति मांगी है।
जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यार्थी हैं। शासन ने हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों से एक दर्जन से अधिक बिंदुओं पर आनलाइन सूचना मांगी थी। बोर्ड ने सूचनाओं के आधार पर 132 केंद्रों का निर्धारण किया है। वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए 129 केंद्र बने थे, लेकिन कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हुई थी।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण शासन की कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर किया गया है। शासन से सूची आ गई है। अब तहसीलों के एसडीएम की अध्यक्षता में गठित समिति केंद्रों का परीक्षण करेंगी। सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, तहसीलदार, जीआईसी व अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर भवन वाले विद्यालय बने केंद्र
राजकीय बालिका इंटर कालेज सरकड़ा तथा राजकीय इंटर कॉलेज अफजलगढ़ के भवन जर्जर हालत में हैं। प्रशासन तकनीकी जांच के बाद दोनों विद्यालयों के भवनों को निष्प्रयोज्य घोषित कर चुका है। शासन के निर्देश पर दोनों विद्यालय के विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई के लिए दूसरे भवनों में स्थानांतरित हैं। बोर्ड ने जर्जर भवनों वाले दोनों विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया है। डीआईओएस राजेश कुमार का कहना है कि दोनों विद्यालयों के जर्जर भवन की सूचना शासन को भेजी थी, शासन को फिर से अवगत कराया जा रहा है।
110 साल पुराने जीआईसी बिजनौर परीक्षा केंद्र नहीं
जिला मुख्यालय का जीआईसी अंग्रेजों के जमाने का करीब 110 साल पुराना है। विद्यालय का भवन निष्प्रयोज्य घोषित है। नया भवन बनकर तैयार है, लेकिन भवन स्थानांतरण अटका है, इसलिए जीआईसी बिजनौर पहली बार परीक्षा केंद्र नहीं होगा। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कालेज नहटौर व राजकीय बालिका इंटर कालेज किरतपुर भी जर्जर भवन के कारण परीक्षा केंद्र नहीं होंगे। इन तीनों विद्यालय के भवन भी निष्प्रयोज्य घोषित हैं।

आपत्तियों का होगा परीक्षण
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड है। साथ ही सूची डीआईओएस कार्यालय व जीआईसी बिजनौर में भी चस्पा है। विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधक निर्धारित केंद्रों पर 13 जनवरी तक आपत्ति दे सकते हैं। आपत्तियों का भी तहसील स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। आपत्ति boardexaminationbijnor2022@gmail.com पर डीआईओएस बिजनौर को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed