फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ई-टेंडरिंग पर नियुक्त परची वितरकों को समिति संविदा पर रखेंगी: सभापति

ई-टेंडरिंग पर नियुक्त परची वितरकों को समिति संविदा पर रखेंगी: सभापति

Tue, 12 Mar 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
ई-टेंडरिंग पर नियुक्त परची वितरकों को समिति संविदा पर रखेंगी: सभापति
पर्ची वितरकों को संविदा पर रखेगी समिति
विज्ञापन

धामपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति के संचालक बोर्ड ने गन्ना विभाग की ओर से समिति भवन की मरम्मत कराने की सुध न लेने पर अपने स्तर से मरम्मत कराने का काम शुरू कर दिया है। सभापति ने बताया कि सदन ने ई टेंडरिंग के माध्यम से रखे गए पर्ची वितरकों को संविदा पर रखे जाने का प्रस्ताव पास किया गया।
सभापति कुशलपाल सिंह ने रविवार को संपन्न हुई सामान्य निकाय की बैठक की समीक्षा करते हुए कहा कि समिति के प्रस्ताव पर डिप्टी केन कमिश्नर के आदेश पर ई टेंडिरिंग आधार पर 18 पर्ची वितरक रखे गए हैं। इन वितरकों का पांच हजार रुपये महीना मानदेय ठेकेदार को दिया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार की ओर से इन्हें 3750 रुपये ही दिए जा रहे हैं। सदन में प्रस्ताव पास किया गया कि इन पर्ची वितरकों को समिति स्तर पर संविदा पर रखे जाने की अनुमति दी जाए या फिर इन्हें शासन से निर्धारित पारिश्रमिक उपलब्ध कराया जाए। किसानों की गन्ना पर्ची में होने वाले संशोधन का कार्य समिति में कराने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

समिति में बाबुओं की संख्या कम ही जाए। समिति में यदि किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है तो उस कर्मचारी के आश्रित को उसी क्षेत्र की गन्ना समिति में नौकरी दी जाए, जिस समिति क्षेत्र का कर्मचारी निवासी हो। अधिकारियों को हिदायत दी कि ऐसे में मामले में वह किसी को भी नौकरी न दें। यदि ऐसा होता है तो कार्यभार ग्रहण कराने वाले अधिकारी और कर्मचारी दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। गन्ना परिषद के अधिकारियों या पर्यवेक्षकों के सामान्य निकाय की सभा में शामिल न होने पर निंदा की गई। अवगत कराया गया कि यदि परिषद के अधिकारी भी सभा में शामिल होते तो डेलीगेटों को वह सरकारी की योजनाओं के बारे में अवगत करा सकते थे और उनके स्तर से क्षेत्र में कहां कहां पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जानकारी से उपलब्ध करा दिया जाता, पर ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed