फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कामराजपुर में मिला अधेड़ का शव

कामराजपुर में मिला अधेड़ का शव

Fri, 15 Feb 2019 12:39 AM IST
kapil  kumar कपिल kapil
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
कामराजपुर में मिला अधेड़ का शव
प्रतीकात्मक तस्वीर
कामराजपुर में मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव कामराजपुर के पास सड़क किनारे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शनाख्त अलीपुरा द्वारिका निवासी जागेश के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नांगलसोती-चंदक मार्ग पर गांव कामराजपुर के पास सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त कराई। शव की पहचान आसपास के ग्रामीणों ने कामराजपुर से तीन किलोमीटर दूर के गांव अलीपुरा द्वारिका (तिसोतरा) निवासी 55 वर्षीय जागेश के रूप की। जागेश की मौत की खबर सुनकर परिजन रोने बिलखते घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या व्यक्ति की मौत सामान्य लग रही है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। परिजनों के अनुसार जागेश टीबी का मरीज था, शायद बीमारी मौत का कारण हो सकती है। जागेश की पत्नी आरती ने बताया कि पिछले दो वर्ष से वह चंदक में एक मुर्गी फार्म पर चौकीदार थे। मुर्गी फार्म से 15-20 दिन बाद घर आते और फिर चले जाते थे। वे टीबी के मरीजे थे, नशा आदि भी नहीं करते थे। वहीं गांव फजलपुर निवासी जागेश के साले सुभाष ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे फोन पर उसकी बात जीजा से हुई थी। लेकिन मंगलवार की देर रात फोन मिलाने पर उनका नंबर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed