फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नकल विहीन परीक्षा के पुख्ता इंतजाम

नकल विहीन परीक्षा के पुख्ता इंतजाम

Tue, 22 Jan 2019 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
नकल विहीन परीक्षा के पुख्ता इंतजाम
नकल विहीन परीक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले को 22 सेक्टर में बांटकर परीक्षा पर निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा पर निगाह रखने के लिए एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों एवं सचल दलों की बैठक 24 जनवरी को पूर्वाह्न 12 बजे बीआईसी में डीएम की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है।
डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा सात फरवरी से शुरू हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के पुख्ता इंतजाम हैं। जिले को 22 सेक्टर में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, पांच जोन बनाए गए हैं। तहसीलों के एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट हैं। जो परीक्षा की मिनट टू मिनट जानकारी रखेंगे। जिले में 129 परीक्षा केंद्र हैं। वित्त विहीन परीक्षा केंद्र समेत अन्य केंद्र पर 118 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगे हैं। परीक्षा में 6500 कक्ष निरीक्षक लगेंगे। इनमें 4500 माध्यमिक शिक्षक और 2000 प्राथमिक शिक्षक हैं। डीआईओएस के मुताबिक विद्यालय स्तर पर सचल दस्ते रहेंगे। सचल दस्तों के शिक्षक लगातार बदलते रहेंगे। एक शिक्षक रोजाना सचल दल में नहीं रहेगा। सचल दल में महिला शिक्षक का होना जरूरी है। विषय के शिक्षकों की संबंधित पेपर वाले दिन ड्यूटी नहीं लगेगी।
विज्ञापन


ये देना होगा प्रमाण पत्र
बिजनौर। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। परीक्षा कक्ष की अगली पिछली दीवारों पर वायस रिकार्डिंग सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बाहरी परिसर पर निगरानी के लिए केंद्र के मेन गेट पर भी कैमरे रहेंगे। केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य को इस बात का लिखित प्रमाण पत्र देना है कि कैमरे संचालित हैं। गड़बड़ी मिलने पर प्रधानाचार्य पर कार्रवाई होगी। डीआईओएस ने बताया कि जिले के सभी केंद्र व्यवस्थापकों और शिक्षा विभाग के अफसरों की 24 जनवरी को बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर में डीएम की अध्यक्षता में बैठक कर परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रस्तावित बैठक में संबंधित प्रधानाचार्यों, केंद्र व्यवस्थापकों से समय से उपस्थित रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


92002 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा
डीआईओएस के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईकूल के 51653 संस्थागत और 1044 प्राइवेट, इंटरमीडिएट के 36556 संस्थागत और 2419 प्राइवेट छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इस प्रकार कुल 92002 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले साल की अपेक्षा इस साल नौ परीक्षा केंद्र अधिक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed