फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खोखा स्वामियों का प्रदर्शन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खोखा स्वामियों का प्रदर्शन

Sat, 22 Sep 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खोखा स्वामियों का प्रदर्शन
धामपुर। ध्वस्तीकरण प्रकरण में खोखा स्वामी और उनके परिजनों ने ग्राम सभा जैतरा के प्रधान सुनीता चौहान के आवास पर प्रदर्शन कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस में नामजद रिपोर्ट कायम होने के बाद भी पुलसि आरोपियों पर कार्रवाई करने से बच रही है। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद है।
विज्ञापन

खोखा स्वामी जिनेंद्र कुमार चौहान, नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिस जमीन पर रखे उनके खोखों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया है, उस पर वह करीब 30 सालों से अपना कारोबार करते आ रहे हैं। यह जमीन पहले ग्राम सभा जैतरा में थी लेकिन अब यह पालिका में शामिल है। जब जमीन जैतरा ग्राम सभा में शामिल थी तो प्रधान से जमीन की रसीद कटवाई गई थी। बाद में पालिका सीमा में आने के बाद वह पालिका को तहबाजारी देते आ रहे हैं। आरोप है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष ने 2014 में इस जमीन का किराएदार डॉ. दिनेश कुमार को बनवा दिया। तभी से यह मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोप है कि ध्वस्तीकरण के मामले में रिपोर्ट कायम होने के बाद भी आरोपी पुलिस की मिलीभगत के चलते खुले आम घूम रहे है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में राजेश, बृजेश, अजय, आकाश, सुरेंद्र शर्मा, राजकुुुमार, रिंकी शर्मा, अंजू शर्मा, मधू, खुर्शीद अहमद, विनोद कुमार शामिल रहे। उधर डा. दिनेश कुमार का कहना है कि उसने पालिका से जमीन को किराए पर ले रखा है। जमीन उसी की है। इन लोगों ने उसकी जमीन पर साजिश के तहत अवैध कब्जा कर रखा है। प्रशासन उसकी इस मामले में मदद करने से बच रहा है। वहीं, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता और पुरषोत्तम अग्रवाल का कहना है कि इस मामले से उनका कोई लेनादेना नहीं है। उन्हें साजिश के तहत आरोपित किया जा रहा है। इस मामले में कोतवाल संजय कुमार पांचाल का कहना है कि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed