{"_id":"5b9958ca867a557ec074b278","slug":"131536776394-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारी, तीन घायल
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार तीन घायल
अफजलगढ़। हाईवे पर अनियंत्रित कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली में सवार तीन लोग घायल हो गये। हादसे में कैंटर हाइवे किनारे पलट गया। ग्राम जटपुरा महावतपुर निवासी तीनों व्यक्ति मुखराम पुत्र पूरन सिंह, महेश पुत्र रमेश और अथहर हसन पुत्र मोहम्मद यामीन मंगलवार देर रात मानियावाला से ट्रैक्टर ट्राली पर अपने घर जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली से गांव आलमपुर गांवड़ी के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे अनियंत्रित कैंटर की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने आनन फानन में एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद मुखराम और महेश को गंभीर हालत के चलते हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया। दो घायलों की हालत चिंताजनक बताई गई। उधर कोतवाल राजेश सिंह सोलंकी ने कहा तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।