{"_id":"5b79b00e42c792466e6ed889","slug":"131534701582-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव कार्यक्रम में हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव कार्यक्रम में हुआ बदलाव
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव कार्यक्रम में हुआ बदलाव
बिजनौर। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश की अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायतों के सदस्यों/प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया था। डीएम अटल कुमार राय के अनुसार पहले कार्यक्रम के अनुसार रिक्त पदों पर चुनाव 21 अगस्त को और मतगणना 24 अगस्त को होनी थी। लेकिन 22 अगस्त को बकरीद का त्योहार होने के कारण फोर्स की उपलब्धता में असुविधा हो सकती है। इसे देखते हुए चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब चुनाव 25 अगस्त को होगा। सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक वोट डाले जाएंगे, मतगणना 28 अगस्त को सुबह आठ बजे से होगी।