{"_id":"5b29580f4f1c1bb16e8b8b35","slug":"131529436175-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्वर मेडल से सम्मानित होंगे थाना प्रभारी डीएस धामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्वर मेडल से सम्मानित होंगे थाना प्रभारी डीएस धामा
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। पुलिस महानिदेशक ने सराहनीय कार्य के लिए नजीबाबाद के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा को सिल्वर मेडल देने की घोषणा की है। मुरादाबाद मंडल में यह सम्मान पान वाले देवेंद्र सिंह एकमात्र निरीक्षक हैं।
कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ नजीबाबाद के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा को पुलिस सम्मान से नवाजा जाएगा। थाना प्रभारी को पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह सिल्वर मेडल से शीघ्र सम्मानित करेंगे। जनपद बिजनौर और मंडल मुरादाबाद से सिल्वर मेडल पाने वाले डीएस धामा एकमात्र निरीक्षक हैं। मुरादाबाद से दो उपनिरीक्षक और दो आरक्षी को भी सिल्वर मेडल प्रदान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने जनपद का गौरव बढ़ाने के लिए धामा को बधाई दी। नजीबाबाद की पुलिस टीम को पूर्व में नजीबाबाद के समाजसेवी सम्मानित कर चुके हैं।
गौरतलब है कि नजीबाबाद के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नजीबाबाद से अपहृत बालक आठ वर्षीय असद मलिक को अपहरण के दो दिन बाद ही कोटा राजस्थान से सकुशल बरामद करने में सफलता पाई थी। असद के अपहरण के बाद उसके ही चाचा ने 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। वह बच्चे का अपहरण कर मुंबई ले जा रहा था। तभी नजीबाबाद पुलिस की सूझबूझ से उसे कोटा में पकड़कर बच्चे को सकुशल बरामद किया गया था।