फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   यू ट्यूब पर धमाल मचा रहे जिले के लांबा ब्वॉयज

यू ट्यूब पर धमाल मचा रहे जिले के लांबा ब्वॉयज

Wed, 23 May 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
यू ट्यूब पर धमाल मचा रहे जिले के लांबा ब्वॉयज
यू ट्यूब पर धमाल मचा रहे जिले के लांबा ब्वॉयज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के लांबा ब्वॉयज यू ट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। टीम लीडर आयुष लांबा को भोजपुरी फिल्म ‘ना जाने कब प्यार हो गया’ फिल्म में मुख्य किरदार भी मिल गया है। साथी को फिल्म मिलने से पूरी टीम उत्साहित है।
यू ट्यूब आज मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बन गया है। युवा यू ट्यूब पर कॉमेडी सिरीज, गाने आदि बनाकर डाल रहे हैं। युवा इससे अपना एक्टिंग का शौक पूरा करने के साथ साथ कमाई भी कर रहे हैं। बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखने वाले गांव सिकंदरी निवासी आयुष लांबा ने अपने दोस्त सोहित, शलभ, विनीत, विशाल, सोनी, शिवानी, काजल, रूकैया के साथ मिलकर अपनी वीडियो बनाकर यू ट्यूब पर अपलोड करनी शुरू की। उसकी बनाई वीडियो यू ट्यूब पर धमाल मचाने लगीं। यू ट्यूब पर उसका खुद का एक गाना और सोनाटेक कंपनी के बनाए छह गाने रिलीज हो चुके हैं। इसके अलावा कई कॉमेडी वीडियो भी आ चुकी हैं।
विज्ञापन

आयुष कुमार को यू ट्यूब से अच्छी कमाई भी हो रही है। आयुष कुमार के जाट एक ब्रांड, तेरे इश्क में पंगे पड़ गए, दिल्ली की बिल्ली यू ट्यूब पर बहुत जल्द रिलीज हो जाएंगे। आयुष कुमार का कहना है कि यू ट्यूब सभी को प्रतिभा दिखाने का मौका देता है। वे अपनी फिल्मों में बाकी युवाओं को भी मौका दे रहे हैं। अपनी ट्रू लव फिल्म में नई प्रतिभाओं को मौका देंगे। आयुष कुमार के गीत, फिल्मी कहानी व कॉमेडी वीडियो की स्क्रिप्ट जिला कारागार में बंद करतार सिंह मालियान बनाते हैं। उनकी लिखी स्क्रिप्ट पर ही शूटिंग होती है। कई वीडियो की शूटिंग बिजनौर में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed