फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हजादपुर में गंदगी से वातावरण दूषित

हजादपुर में गंदगी से वातावरण दूषित

Sat, 19 May 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
हजादपुर में गंदगी से वातावरण दूषित
नांगलसोती। शहजादपुर गांव में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से ग्रामीण परेशान हैं। प्राथमिक स्कूल, बारात घर सहित सार्वजनिक स्थानों के आसपास गंदगी फैली हुई है। ग्रामीणों ने संक्रामक रोग फैलने की आशंका व्यक्त करते हुए सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव की लगभग चार हजार आबादी गंदगी और दूषित वातावरण से प्रभावित है। प्राथमिक स्कूल, किसान सेवा सहकारी समिति और बारात घर के निकट गंदगी फैली हुई है। जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। प्रशासन की ओर से सफाई के लिए एक मात्र सफाईकर्मी तैनात है। तपेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, हरिओम, भूदेव सिंह, मनोज कुमार, देवराज सिंह आदि ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लाक और ग्राम प्रधान से सफाई अव्यवस्था की शिकायत की गई। लेकिन गंदगी साफ न होने से नालियों में पानी जमा है, कूड़े के ढेर सड़ रहे हैं, जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हाजी उमर का कहना है की बीडीओ और एडीओ से कई बार अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात करने के लिए कहा गया। लेकिन कर्मचारी उपलब्ध न होने की बात कहकर समस्या को दरकिनार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed