{"_id":"5aef4f924f1c1b56098b875e","slug":"131525632914-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ूरपुर विधानसभा से गौहर इकबाल ने ठोकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ूरपुर विधानसभा से गौहर इकबाल ने ठोकी ताल
Updated Mon, 07 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। नूरपुर विधानसभा उपचुनाव से बसपा के पूर्व प्रत्याशी रहे गौहर इकबाल ने ताल ठोक दी है। वह महान दल के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। गौहर इकबाल सोमवार को अपना पर्चा दाखिल करेंगे।
गौहर इकबाल की गिनती नूरपुर क्षेत्र के दमदार नेताओं में होती है। इलाके के मुस्लिम वोटों पर उनकी बड़ी पकड़ है। बसपा में कई बड़े पदों पर गौहर इकबाल रहे हैं। बसपा से टिकट न मिलने पर गौहर इकबाल ने पहली बार 2012 में महान दल के टिकट पर नूरपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। तब उन्हें 32 हजार 148 वोट मिले थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में गौहर इकबाल को बसपा ने नूरपुर सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। तब गौहर इकबाल 45 हजार 791 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे थे। नूरपुर क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र चौहान की हादसे में हुई मौत में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए शरीक होने पर गौहर इकबाल को बसपा से निष्कासित कर दिया गया था। विधानसभा के उपचुनाव में सबकी नजर गौहर इकबाल पर थी। सब देख रहे थे कि गौहर इकबाल चुनाव में क्या फैसला लेते हैं। गौहर इकबाल ने रविवार को नूरपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने का फैसला लेकर इलाके में हलचल पैदा कर दी है। गौहर इकबाल के चुनाव मैदान में कूदने से सपा प्रत्याशी नईमुल हसन के खेमे में खलबली मची हुई है। गौहर इकबाल के मुताबिक वह महान दल के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। सोमवार को अपना पर्चा दाखिल करेंगे। महान दल के नेताओं से टिकट की उनकी बात फाइनल हो गई है।