फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों को प्रदर्शन

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों को प्रदर्शन

Sat, 07 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों को प्रदर्शन
अमरोहा। चकनवाला के ग्रामीणों ने ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों का कब्जा बताते हुए कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल जांच कराके दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शुुक्रवार को धनौरा ब्लाक क्षेत्र के गांव चकनवाला के ग्रामीण एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने दबंगों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। डीएम हेमंत को पत्र सौंपकर बताया कि ग्राम समाज की कई बीघा जमीन पर गांव के ही दबंगों ने कब्जा कर रखा है। शिकायत के बाद एसडीएम ने तहसीलदार को मौके की जांच कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने सही ढंग से ग्राम समाज की जमीन की पैमाइश नहीं की। दूसरे गाटा संख्याओं की पैमाइश कर लोगों को परेशान कर रहे हैं। इसलिए ग्राम समाज जमीन की पैमाइश तहसीलदार से न कराकर दूसरे अधिकारियों से कराई जाए। साथ ही दोषी कब्जेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान सूबे सिंह, जयचंद सिंह, रईस, श्रीपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, मीनू, अनिल, भूप सिंह, रामस्वरुप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed