फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बूंद-बूंद पानी को तरसे दर्जनों परिवार

बूंद-बूंद पानी को तरसे दर्जनों परिवार

Sat, 24 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बूंद-बूंद पानी को तरसे दर्जनों परिवार
नजीबाबाद । निजी जमीन में सरकारी हैंडपंप लगाने की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद जलनिगम को चालू हालत में हैंडपंप उखड़वाना पड़ा। एकमात्र हैंडपंप उखाड़ लिए जाने से क्षेत्र के दर्जनों परिवार दिन भर परेशान रहे।
विज्ञापन

कोटद्वार मार्ग पर गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी के निकट नई बस्ती आबादी क्षेत्र है। क्षेत्र में दर्जनों परिवार निवास करते हैं। लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए जल निगम द्वारा इंडिया मार्क टू हैंडपंप लगवाया गया था। मगर हैंडपंप लगने के बाद से क्षेत्रीय निवासी सुभाष कंडवाल की ओर से सरकारी हैंडपंप उसकी जमीन में लगाए जाने की शिकायत प्रशासन से की जा रही थी। मामले में कार्रवाई न होने पर सुभाष ने इसकी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश मिलने पर जलनिगम द्वारा शुक्रवार को इंडिया मार्क टू हैंडपंप उखड़वा लिया गया। क्षेत्रीय ग्रामीणों ऊषा, ऋषिपाल, दीपक, राजकुमार, महावीर, काले, भूरे आदि ने एकमात्र हैंडपंप उखाड़े जाने पर रोष जताया। शिकायत पर एडीओ कुलदीप सिंह और श्याम सिंह गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि हैंडपंप की जमीन को लेकर प्रशासन और सुभाष के बीच चल रहे विवाद में उन्हें रोजमर्रा के पानी से वंचित होना पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब हैंडपंप बोरिंग की मांग की। उधर, जलनिगम के अधिशासी अभियंता एके त्यागी ने इंडिया मार्क टू हैंडपंप उखाड़े जाने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि सुभाष कंडवाल की ओर से रेलवे अधिकारियों से लिखित तौर पर यह उपलब्ध कराया गया कि जहां हैंडपंप लगा है, वह जमीन रेलवे की नहीं है। जिस पर हैंडपंप को निजी जमीन में लगा होना मानते हुए उखड़वाया गया। उन्होंने आगामी कुछ दिनों में उचित स्थान पर हैंडपंप बोरिंग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


रेलवे से वाद विचाराधीन
नजीबाबाद। ग्रामीण सुभाष कंडवाल का रेलवे और उसकी निजी जमीन की ठीएबंदी को लेकर वाद अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। सुभाष ने बताया कि रेलवे द्वारा अपने सीमांकन का पिलर उनकी जमीन में लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed