{"_id":"5aa6bb074f1c1baa758b5119","slug":"131520876295-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की बाइकों के परखच्चे उड़ गए। बाइकों के टुकड़े दूर तक बिखर गए। युवकों की मौत से उनके परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।
मोहल्ला जोशियान निवासी करणवीर जोशी का बेटा सोनू जोशी सोमवार को किसी काम से ठाकुरद्वारा गया था। वहां से शाम को वह वापस लौट रहा था। स्योहारा ठाकुरद्वारा मार्ग पर बेरखेड़ा पुल पर सोनू की बाइक की टक्कर सामने से आई बाइक से हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों के टुकड़े सड़क पर दूर तक फैल गए। राहगीरों ने दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। दूसरे मृतक की शिनाख्त ठाकुरद्वारा के गांव रतुपुरा निवासी निवासी धर्मपाल के पुत्र अरविंद के रूप में हुई। अरविंद की शादी स्योहारा के मोहल्ला टांडा में एक साल पहले हुई है। वह सोमवार को अपनी ससुराल आया हुआ था और शाम को घर लौट रहा था। पुलिस दोनों के शव लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। दोनों की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। दोनों खेती बाड़ी करते थे। सोनू की शादी भी दो साल पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों की बाइक बुरी तरह टूट गई हैं। देखने से लगता है कि दोनों की बाइक बहुत तेज गति से चल रही होंगी। तेज गति पर होने के कारण दोनों बाइकों के आमने सामने आने पर भी नियंत्रण नहीं रख पाए और ये हादसा हो गया।
-----------------------------------------------
जान से मारने के इरादे से गोली चलाई
बिजनौर। मंडावली थाने के गांव भागूवाला निवासी अहमद हसन ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं कि भागूवाला निवासी मोहम्मद हनीफ उसकी पत्नी आयमा व दो अन्य व्यक्तियों ने न्यायालय को गुमराह करके धोखाधड़ी करके उसकी जमीन को अपने नाम करा लिया। अपसरो से शिकायत करने पर बिजनौर के गांव धनुवाला के पास जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चलाई। जान से मारने की धमकी दी।