{"_id":"5a8331b84f1c1b93268b9f39","slug":"131518547384-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के साथ कांवड़िया सेवा में भी तत्पर है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के साथ कांवड़िया सेवा में भी तत्पर है पुलिस
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद (बिजनौर)। महाशिवरात्रि पर स्वयंभू मोटा महादेव सिद्ध पीठ पर प्रथम जलाभिषेक का क्रम जारी है। अनेक श्रद्धालुओं ने मंगलवार को जलाभिषेक किया। जबकि अधिकांश शिवभक्तों ने बुधवार सुबह महाशिवरात्रि जलाभिषेक करने का निर्णय लिया।
शिव जयकारों के साथ कांवड़ियों की यात्रा जारी है। मंगलवार को कुछ शिव मंदिरों पर शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। जबकि अधिकांश ने देर रात्रि से बुधवार की तड़के जलाभिषेक के साथ शिवरात्रि मनाने का निर्णय लिया। सीकेआई चौराहा स्थित शिव शक्तिधाम के संचालक राजपाल चौहान ने बुधवार की तड़के मंदिर परिसर में जलाभिषेक की जानकारी दी। शिव शक्तिधाम मंदिर सीकेआई के निकट आदर्शनगर चौकी पर मंगलवार को थाना प्रभारी सतीश कुमार के निर्देशन में पुलिस ने क्षेत्र से गुजरने वाले शिवभक्तों को दूध और फल का वितरण किया। फल वितरण में एसआई मनोज कुमार, संजय यादव, अन्नु तोमर, ओंकार सिंह सहित अनेक पुलिसकर्मियों ने सहयोग किया। उधर, मोटा महादेव सिद्घपीठ परिसर में कांवड़ियों से वातावरण शिवमय है। शिवभक्त कांवड़िए पंक्ति में खड़े होकर प्रथम जलाभिषेक में व्यस्त हैं।