{"_id":"5a64e0384f1c1b6d268b5ab1","slug":"131516560440-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा गोल चक्कर बनाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा गोल चक्कर बनाने का काम
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद/जलालाबाद । दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाले बाईपास मार्ग पर स्थित आजाद चौक पर छह मुखी लाइट पोल लगाने का काम शुरू किया गया।
नगरपालिका परिषद की ओर से चौराहे के बीचोंबीच लाइट पोल लगाने का काम शुरू किए जाने पर जलालाबाद क्षेत्र के युवाओं ने सराहना की। इंजीनियर मो .यूसुफ ने बताया कि पोल लगाने का काम एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। पोल पर छह एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने पोल लगने के बाद गोल चक्कर निर्माण की जानकारी दी। कार्य स्थल पर पहुंचे जलालाबाद वासियों तनवीर अहमद, अहतेशाम, आफताब, अलीम खां, मो.रिहान, जुबैर, फैसल, गुलशेर, फसीह, साहिल, इमरान, नजम खां, वसीम बख्श ने कार्य की सराहना करते हुए चौराहे के आसपास लगे विशाल होर्डिंग्स हटवाने की मांग की।