फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एसडीएम नजीबाबाद के खिलाफ दलित समाज का प्रदर्शन

एसडीएम नजीबाबाद के खिलाफ दलित समाज का प्रदर्शन

Wed, 03 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम नजीबाबाद के खिलाफ दलित समाज का प्रदर्शन
बिजनौर । नजीबाबाद के गांव पाडला निवासी दलित समाज के लोगों ने मंगलवार को डीएम जगतराज सिंह ने मिलकर एसडीएम नजीबाबाद पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। दलित समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें खसरा नंबर 81 पर घरों का निर्माण नहीं करने दिया तो उनके 150 परिवार धर्मपरिवर्तन करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को नजीबाबाद के ग्राम पाडला निवासी दलित समाज के महिला और पुरुषों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होने डीएम जगतराज से बताया कि वह सोमवार को एसडीएम नजीबाबाद सत्येंद्र सिंह से मिलने गए थे तभी एसडीएम ने अभद्रता करते हुए उन्हें धमकी दी कि अगर खसरा नंबर 81 में किसी ने भी घरों का निर्माण किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि कानूनगो व लेखपाल भी उनके साथ अभद्रता करते हैं और उनके खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। दलित समाज के लोगों को कहना है कि अगर उनको खसरा 81 पर घर बनाने का आदेश नहीं दिया तो वह धर्म परिवर्तन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में राकेश, नौबहार सिंह, सुभाष, गजेराम, टीकम, महेश, सोमपाल, कामेंद्र, अरुण, रोहित, जोगेंद्र, दिनेश, नरदेव, समरपाल, विपिन, हिरेंद्र, यशवीर व भूपेंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने बताया कि यह लोग ग्राम समाज की खलिहान की भूमि पर घरों का निर्माण कराना चाहते है। किसी को ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed