फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बीएसए को शासन से मिली राहत, कार्यभार संभाला

बीएसए को शासन से मिली राहत, कार्यभार संभाला

Sat, 30 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
बीएसए को शासन से मिली राहत, कार्यभार संभाला
दिनभर बीएसए कार्यालय पर रही चहल पहल, निपटने लगे लंबित काम
विज्ञापन

बिजनौर। बीएसए महेश चंद्र को हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद शासन से भी राहत मिल गई है। शुक्रवार को बीएसए ने कार्यालय पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया। दिनभर कार्यालय पर चहल पहल रही और लंबित काम भी निपटने लगे। मानदेय के कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान होने की भी उम्मीद जग गई है।

बीएसए महेश चंद्र को शासन ने 27 नवंबर को एमडीएम के एक मामले में निलंबित कर दिया था। तभी से बीएसए छुट्टी पर चले गए थे। बाद में उन्हें कोर्ट राहत मिल गई थी। कोट के से राहत मिलने पर बीएसए ने शासन को अर्जी दी थी। बृहस्पतिवार को बीएसए महेश चंद्र को शासन से राहत मिल गई। शुक्रवार को बीएसए ने कार्यालय पहुुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया। बीएसए के आते ही बीएसए कार्यालय में चहलपहल लौट आई। एक महीने से लंबित पडे़ काम भी निपटने लगे। दिनभर कर्मचारी व अधिकारी कार्यालय पर लंबित फाइलें निपटाने मेें लगे रहे। बीएसए के काम पर लौटने से मानदेय का इंतजार कर रहे चार हजार कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान होने की उम्मीद भी जग गई है। मानदेय कर्मचारियों में कंप्यूटर आपरेटर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, जिला समन्वयक के मानदेय का भुगतान नहीं होने से कर्मचारी परेशान थे। अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ नेता देवेंद्र पाल सिंह व मुकुल सिंह ने मानदेय का भुगतान जल्द कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed