फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विद्युत अधिकारियों को नहीं लगी भनक, जांच शुरू

विद्युत अधिकारियों को नहीं लगी भनक, जांच शुरू

Sun, 26 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
विद्युत अधिकारियों को नहीं लगी भनक, जांच शुरू
नजीबाबाद। आबादी के बीच रातोंरात उच्च क्षमता की विद्युत लाइन शिफ्ट कर दी गई। एक उपभोक्ता की शिकायत पर मामला संज्ञान में आने पर विद्युत अधिकारी हतप्रभ रह गए। अधिशासी अभियंता ने उपखंड अधिकारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

आदर्शनगर बिजलीघर से जुड़े शेखपुरगढ़ क्षेत्र में रातोंरात अवैध रूप से विद्युत पोल लगाकर उच्च क्षमता की विद्युत लाइन शिफ्ट कर दी गई। प्रभाकर नर्सिंगहोम के पीछे नहर कालोनी क्षेत्र में किए गए इस कारनामे की भनक किसी को भी नहीं लगी। क्षेत्रवासी अभी यही सोच रहे थे कि संभवत: विद्युत निगम द्वारा यह काम कराया गया है। इसी बीच एक जागरूक विद्युत उपभोक्ता ने इसके विरोध में आवाज उठाई। विशाल गुप्ता ने अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि अनाधिकृत रूप से उच्च क्षमता की जो विद्युत लाइन शिफ्ट की गई है, वह उनकी जमीन के ऊपर आ गई है। एक्सईएन ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी करने पर एक्सईएन ने बताया कि उच्च क्षमता की विद्युत लाइन कब और किसने शिफ्ट की, उनके संज्ञान में नहीं है। एसडीओ विकास कुमार को जांच सौंपी गई है। उधर, एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार से जानकारी की, तो उसने लाइन शिफ्ट करने से इंकार किया। एसडीओ ने मामले की जांच कर विद्युत लाइन को पूर्व निर्धारित स्थान पर ट्रांसफर करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed