फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जीएसटी में पेन नंबर आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन

जीएसटी में पेन नंबर आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन

Fri, 17 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी में पेन नंबर आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन
ग्राम पंचायतों के पेन नंबर से जारी होगा जीएसटी नंबर
विज्ञापन

बिजनौर।
अब राज्य कर विभाग में ग्राम पंचायतों का रजिस्ट्रेशन ग्राम प्रधान पद के नाम से होगा। इसी के आधार पर ग्राम पंचायतों को जीएसटी नंबर दिया जाएगा। जिन ग्राम प्रधानों ने अपने व्यक्तिगत पेन कार्ड से जीएसटी नंबर जारी करा रखे हैं, उनको भी संशोधन कराना होगा।
ग्राम पंचायतों को भी राज्य कर विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से विभाग द्वारा टैक्स लिया जाता है। पहले विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों व अन्य व्यापारियों को टिन नंबर दिया जाता था। जीएसटी लागू होने के बाद इनको जीएसटी नंबर दिया जा रहा है। जीएसटी पेन नंबर आधारित होता है। यह 16 अंकों का होता है और इसमें बीच के दस नंबर पेन कार्ड के होते हैं। इसमें उपभोक्ता, फर्म या फिर ग्राम पंचायत का पेन नंबर देना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन

पहले ग्राम प्रधान अपना व्यक्तिगत पेन नंबर देकर ग्राम पंचायतों का रजिस्ट्रेशन करा लेते थे। लेकिन अब जीएसटी में रजिस्ट्रेशन ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के उपनाम से होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए ग्राम पंचायत के प्रधान उपनाम से पेन नंबर लेना होगा। ज्वाइंट कमिश्नर राज्य कर कार्यपालक संजीव मोहन के अनुसार ग्राम प्रधान उपनाम से ग्राम पंचायतों का रजिस्ट्रेशन होगा। सभी ग्राम प्रधान नियम के अनुसार ही संशोधन करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed