{"_id":"5a0dc8d74f1c1bf3538bdbd1","slug":"131510852823-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव ड्यूटी में वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव ड्यूटी में वाहन
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले में निकाय चुनाव की ड्यूटी में छोटे व बड़े करीब 500 वाहन लगेंगे। इसके लिए उप संभागीय विभाग ने बसों को अधिग्रहण कर लिया है। उन्होंने अधिग्रहण वाहनों के मालिकों को समय से नहीं पहुंचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिले में 22 नवंबर को 12 नगर पालिका व छह नगर पंचायत में निकाय चुनाव होना है। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। प्रशासन ने उप संभागीय विभाग को करीब 200 बसें, 100 मिनी बसें व 300 टैक्सी का अधिग्रहण करने का कहा है। उप संभागीय ने अधिकांश वाहनों का अधिग्रहण कर लिया है। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे ने बताया कि वाहनों को बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान, धामपुर में केएम इंटर कॉलेज, नजीबाबाद में कासमिया इंटर कॉलेज, चांदपुर में तहसील में व नगीना में हिंदू इंटर कॉलेज में 20 नवंबर की दोपहर तक बुलाया गया है। ताकि मंगलवार की सुबह समय से पोलिंग पार्टी रवाना हो सके और बुधवार की सुबह से चुनाव शुरू हो सके। उन्होंने बताया कि अगर अधिग्रहण वाहन समय से या चुनाव ड्यूटी में नहीं पहुंचते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।