फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आठवें दिन अध्यक्ष व वार्ड सदस्य के लिए हुए सबसे अधिक नामांकन

आठवें दिन अध्यक्ष व वार्ड सदस्य के लिए हुए सबसे अधिक नामांकन

Sun, 05 Nov 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
आठवें दिन अध्यक्ष व वार्ड सदस्य के लिए हुए सबसे अधिक नामांकन
बिजनौर। निकाय चुनाव में अध्यक्ष व वार्ड सदस्य पद के लिए आठवें दिन रविवार को अब तक सबसे अधिक नामांकन हुए हैं। नगरपालिका परिषद और नगरपंचायत में अध्यक्ष पद के लिए आठवें दिन 18 दावेदारों ने नामजदगी कराई। नगरपंचायत मंडावर में अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक दावेदारों ने नामांकन पत्र भरे। वार्ड सदस्य के लिए 96 दावेदारों ने नामांकन कराया है। अध्यक्ष पद के लिए 11 तथा वार्ड सदस्य के लिए 20 दावेदार नामांकन पत्र ले गए हैं। सोमवार को नामांकन पत्र जमा करने का आखिरी दिन है।
विज्ञापन

तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के अनुसार निकाय चुनाव की नामजदगी के आठवें दिन अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक दावेदारों ने नामांकन कराया है। बिजनौर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए शबनम परवीन, कुसुम रानी,नरगिस जहां, नाज रिजवी, हल्दौर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए विमला, विजय कुमार, संदीप कुमार, नगरपंचायत झालू से अध्यक्ष पद के लिए गगन शर्मा, पारूल, शाहजहां, शहजाद अहमद, नरेंद्र सिंह, नगरपंचायत मंडावर से अध्यक्ष पद के लिए रूखसाना, मुनीर जहां, दिलकश अलवी, जाहिदा बेगम, ठरियाल खान, नसीमजहां ने नामजदगी कराई है। वार्ड सदस्य के लिए 96 दावेदारों ने नामांकन कराया है। इनमें बिजनौर से 27, हल्दौर से 13, मंडावर से 44 तथा झालू से 12 नामांकन हुए हैं। बिजनौर नगरपालिका से अध्यक्ष पद के लिए पांच, नगरपालिका हल्दौर से अध्यक्ष का एक, नगरपंचायत झालू के अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदार नामांकन पत्र ले गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को नगरपंचायत मंडावर से अध्यक्ष पद के लिए कोई दावेदार नामांकन पत्र नहीं ले गया। वार्ड सदस्य पद के लिए बिजनौर नगरपालिका के 11, हल्दौर नगरपालिका के चार, मंडावर नगरपंचायत के दो, तथा झालू नगर पंचायत के तीन दावेदार नामांकन पत्र ले गए हैं। अब तक दोनों नगरपालिका व दोनों नगरपंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 32तथा वार्ड सदस्य के लिए 346 दावेदार नामजदगी करा चुके हैं। अब तक अध्यक्ष पद के लिए 103 तथा वार्ड सदस्य के लिए 538 दावेदार नामांकन ले गए हैं। तहसीलदार के मुताबिक सोमवार छह नवंबर नामांकन की आखिरी तारीख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातवें दिन आठ उम्मीदवारों ने जमा किए प्रपत्र
नगीना। नगरपालिका व नगरपंचायत निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन नगरपालिका नगीना के अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। सभासद पदों के लिए 44 नामांकन पत्र जमा किए गए तथा सभासद पद के 09 नामांकन पत्र बिके। वहीं बढ़ापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 7 नामांकन पत्र जमा हुए व सभासद पद के लिए 12 नामांकन पत्र जमा हुए, 8 नामांकन पत्र लिए।
निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि नगीना नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए सपा से उम्मीदवार शादाबजहां पत्नी खालिद निसार, राजेन्द्र कौर पत्नी योगेश कुमार, गुलजार जहां उत्नी इकबाल अहमद, शमा परवीन पत्नी अजीमुर्रहमान, अफरोज पत्नी अतीकुर्रहमान, जुबैदा परवीन पत्नी खुर्शीद अहमद, मुकीमा पत्नी मुहम्म्द शाहिद, शबनम पत्नी आजम आम आदमी पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए अपने नामांकन पत्र जमा किए।


सभासद पद के लिए 12 नामांकन पत्र हुए जमा
बढ़ापुर नगरपंचायत अध्यक्ष पद के लिए शबनम अंसारी पत्नी मो. आमिर, अबरार अहमद पुत्र रहमतुल्ला, शराफत हुसैन पुत्र रहमतुल्ला, निशात पुत्र अब्दुल मजीद, शमीमा पत्नी अब्दुल बली, अब्दुल बलीप पुत्र अब्दुल मालिक, शमीम अहमद पुत्र अब्दुल शकूर ने अपने नामांकन पत्र जमा किये। वहीं सभासद पदों के लिए 12 नामांकन पत्र जमा हुए। आठ नामांकन पत्र लिए गए। उधर, आज सुबह से ही हिंदू इंटर कालेज परिसर में नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की भारी भीड़ जमा रही। इंटरनेट की कनेक्टिविटी में बार-बार तकनीकी खराबी आने के कारण नामांकन पत्र दाखिल करने आए उम्मीदवारों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। रसीद लेने के लिए काफी समय तक गेट से बाहर प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed