फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   निर्वाचन प्रक्रिया के लिए 10 आरओ, 14 एआरओ को सौंपी जिम्मेदारी

निर्वाचन प्रक्रिया के लिए 10 आरओ, 14 एआरओ को सौंपी जिम्मेदारी

Mon, 30 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
निर्वाचन प्रक्रिया के लिए 10 आरओ, 14 एआरओ को सौंपी जिम्मेदारी
नजीबाबाद। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 के लिए नजीबाबाद सहित दो नगरपालिका और दो नगर पंचायत के लिए 10 आरओ व 14 एआरओ को निर्वाचन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम/सहायक निर्वाचन अधिकारी उद्भव त्रिपाठी की देखरेख में नजीबाबाद, किरतपुर नगरपालिका, जलालाबाद और साहनपुर नगर पंचायत के लिए 10 आरओ और 14 एआरओ लगाए गए हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 4 आरओ और सदस्य पद के लिए 6 आरओ लगाए गए हैं। नगरपालिका परिषद नजीबाबाद के अध्यक्ष पद के लिए शैलेंद्र कुमार को आरओ तथा वीके अग्रवाल व मायापति यादव एआरओ की जिम्मेदारी दी गई है। किरतपुर नगरपालिका के लिए अब्दुल वाहिद आरओ और अरविंद कुमार व ऋषिपाल को एआरओ का दायित्व दिया गया है। नगर पंचायत साहनपुर अध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश सिंह आरओ, मनोज अग्रवाल एआरओ, जलालाबाद के लिए नवीन कुमार आरओ तथा जयगोपाल को एआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

नगरपालिका नजीबाबाद के 25 वार्ड सदस्य पद के लिए विजयपाल सिंह को वार्ड 1 से 6 तक का आरओ अजीत कुमार को वार्ड 7 से 12 तक का आरओ, अखिलेश चंद्र मिश्रा को वार्ड 13 से 19 तक तथा सुनील कुमार को नजीबाबाद नगरपालिका के वार्ड 20 से 25 तक आरओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर नगर पंचायत जलालाबाद के लिए सदस्य पद के लिए डॉ.पवन कुमार को आरओ, मुकेश कुमार और आनन्द स्वरूप को एआरओ बनाया गया है, जबकि साहनपुर नगर पंचायत सदस्य पद के लिए अनिल कुमार शील को आरओ और अर्जुन सिंह व अंजार अली को एआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed