फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रिटायर्ड शिक्षकों को संविदा पर रखने से रोष

रिटायर्ड शिक्षकों को संविदा पर रखने से रोष

Sat, 28 Oct 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड शिक्षकों को संविदा पर रखने से रोष
नांगलसोती। प्रशिक्षित शिक्षकों की बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा रिटायर्ड शिक्षकों को संविदा पर रखने की निंदा की गई। प्रशिक्षित शिक्षकों को जल्द ही स्थायी शिक्षक नियुक्त न करने पर आंदोलनात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

तिसोतरा स्थित नूतन इंटर कॉलेज में प्रशिक्षित शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा अशासकीय विद्यालयों में रिटायर्ड शिक्षकों को संविदा पर रखे जाने पर विचार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार रिटायरमेंट की उम्र कम कर रही है, वहीं रिटायर्ड शिक्षकों को दोबारा स्कूलों में संविदा पर रखा जा रहा है। यह प्रदेश सरकार की शिक्षा के प्रति दूषित सोच है। इससे बेरोजगारी को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार ने जल्द ही प्रशिक्षित शिक्षकों को कॉलेजों में स्थायी नहीं किया तो सरकार के खिलाफ आंदोलनात्मक कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा। जय सिंह की अध्यक्षता एवं सरविन कुमार के संचालन बैठक में विनीत कुमार, सुनील कुमार, संजीव शुक्ला, अमित, जयप्रकाश, विपिन, सुधांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed