फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मिलावटी मावा और दूध की धरपकड़ को रातभर हाइवे पर चला चेकिंग अभियान

मिलावटी मावा और दूध की धरपकड़ को रातभर हाइवे पर चला चेकिंग अभियान

Sun, 15 Oct 2017 01:22 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
मिलावटी मावा और दूध की धरपकड़ को रातभर हाइवे पर चला चेकिंग अभियान
प्रशासन को मिली थी वाहनों के जरिए मिलावटी मावा इधर से उधर ले जाने की सूचना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
प्रशासन को रोडवेज बस और निजी वाहनों में यात्री बनकर मिलावटी मावा व मिठाइयों को इधर से उधर पहुंचाने की सूचना मिली थी। डीएम के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बीती रात जोया टोल प्लाजा और गजरौला चौपला पर रोडवेज बस और वाहनों की चेकिंग की। पचास से अधिक रोडवेज बसें चेक की गई। 100 से अधिक छोटे वाहनों को खंगाला गया।
इस दौरान दूध की केनों से भरी एक महेंद्रा पिक अप गाड़ी में पकड़ी गई। निरीक्षण के दौरान दो केनों में दूषित दूध पाया गया। छापामार टीम ने दो केन दूषित दूध को नष्ट कराया। विक्रेता के खिलाफ नोटिस जारी किया जा रहा है। उधर, छापामारी के दौरान जोया और संभल चौराहे पर दूषित मिठाइयां, मावे को नष्ट कराया गया। इस कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में खलबली मची रही। विक्रेता दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। मिलावटी खाद्य पदार्थों को इधर से उधर पहुंचने के लिए मिलावट खोर रोडवेज बस और यात्री वाहनों का सहारा ले रहे हैं। इसकी सूचना प्रशासन को मिली है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने इसे गंभीरता से लेते हुए एफडीए को छापामारी के आदेश दिए। डीएम के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता के नेतृत्व में एफडीए टीम ने बीती रात जोया टोल प्लाजा और गजरौला चौपला पर रोडवेज बस और वाहनों की ताबड़तोड़ जांच कराई। इस दौरान गजरौला चौपला पर रात साढ़े ग्यारह बजे महेंद्रा पिकअप गाड़ी को रोक कर जांच की। गाड़ी में 17 केनों में 450 लीटर दूध मिला। सभी केनों को खोल कर चेक किया तो दो केन में दूध खट्टा व दूषित पाया गया। टीम ने 60 लीटर दूषित दूध नष्ट कराया। फतेहपुर अब्बू निवासी दूध विक्रेता शंकर के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। दूध का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। असगरीपुर में रुवेेश की चक्की से गेहूं के आटे का नमूना लिया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता, खाद्य निरीक्षक रामजीत सिंह, पीके जयंत, तन्मय अग्रहरि, विजय चौधरी, महेश कुमार आदि मौजूद रहे। गजरौला में पुलिस कर्मियों की मदद से वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन


जोया और संभल चौराहे पर नष्ट कराई दूषित मिठाइयां, मावा
अमरोहा। एफडीए टीम ने जोया और संभल चौराहे पर मिठाइयों की दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान जोया में एक दुकान से मावा का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। इसके बाद अधिकांश दुकानें बंद होती गईं। संभल चौराहा व जोया से तीस किलोग्राम दूषित मिठाइयां नष्ट कराईं। पांच किलोग्राम दूषित मावा नष्ट कराया गया। जोया में बीस किलोग्राम कटे-फटे फल नष्ट कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed