{"_id":"59b43aa34f1c1be67f8b57ba","slug":"131504983715-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैजनिया बिजलीघर आनलाइन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैजनिया बिजलीघर आनलाइन हुआ
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। पैजनियां बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ता अब अपने बिल ऑन लाइन जमा कर सकेंगे। एसडीओ गौरवपाल के अनुसार उपभोक्ता अपनी समस्याओं को घर बैठेे ऑन लाइन दर्ज करा सकते हैं।
एसडीओ गौरव पाल के अनुसार पैजनियां बिजली घर से 55 गांव जुड़े हैं। उपभोक्ता अपने बिल जमा करने समेत समस्याओं के निराकरण के लिए परेशान रहते थे। बिजली घर पर अधिकारी व कर्मचारी नहीं मिलने से उन्हें हल्दौर आना पडता था। अब उपभोक्ताओं को इस समस्या से निजात मिल जाएगी। निगम ने पैजनियां बिजलीघर पर ऑन लाइन बिलिंग की व्यवस्था कर दी है। उपभोक्ताओं की ऑन लाइन दर्ज समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। एसडीओ ने शनिवार को ग्रामवासियों को आनलाइन करने की पूरी जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से योजना का पूरा लाभ उठाने की अपील की है। इस अवसर पर जेई सत्यप्रकाश चौहान, सोदीराम सैनी, विपिन त्यागी, धर्मेंद्र त्यागी, कुलवीर सिंह, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।