फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बारिश में गिरा वृद्घ दंपति का कच्चा मकान

बारिश में गिरा वृद्घ दंपति का कच्चा मकान

Sun, 03 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बारिश में गिरा वृद्घ दंपति का कच्चा मकान
नूरपुर। गांव राहुनंगली निवासी मुरारी सिंह अपनी पत्नी मूर्ति देवी के साथ कच्चे मकान में रहता है। शनिवार की सुबह बारिश के दौरान उसका मकान भरभरा कर गिर गया। दोनों ने किसी तरह मकान से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। मकान के मलबे में दबकर बर्तन, कपड़े आदि सभी घरेलू सामान नष्ट हो गया। बरसात के दौरान मकान गिरने से मुरारी खुले आसमान के नीचे आ गया है। उसे पड़ोसियों ने शरण दी है। उधर, इसी गांव के सुभाष का भी मकान बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया। वह लकड़ी आदि लगाकर अपने मकान की मरम्मत कर रहा है। इसके अलावा बरसात में तेजपाल, शोभा देवी के घर ओडीएफ के तहत बने शौचालयों की दीवार दरक गई। गांव में कमल, सावित्री, ममता देवी, आदि करीब एक दर्जन लाभार्थियों के शौचालय अधूरे पड़े हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय के निर्माण में घटिया सामग्री लगाई गई है। ग्रामीणों ने गांव में बने शौचालयों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed