{"_id":"59a70d8d4f1c1b52738b47d8","slug":"131504120205-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग से हजारों की कीमत का सामान जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग से हजारों की कीमत का सामान जल कर राख
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़(बिजनौर) । गांव त्रिलोकपुर में बुधवार को एक व्यक्ति के छप्पर के घर में आग लग गई। आग ने घर के रखे सारे सामान को जलाकर नष्ट कर दिया है। अब पीड़ित खुले आसमान तले परिवार के साथ रहने के लिए मजबूर है।
गांव के यूनुस ने बताया कि वह सबदलपुर राजा का ताजपुर में एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करता है। उसका गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास घर है। घर पर उसकी पत्नी शहनाज ,बेटी जिकरा सात वर्ष और बेटा अर्श पांच वर्ष रहते है। आरोप है कि बुधवार को जब वह काम पर था। तो इस दौरान उसके घर में आग लग गई। पत्नी शहनाज ने बताया की दोपहर को अचानक झोपड़ी के पिछले हिस्से में आग की लपटें दिखाई दी। तब उसने शोर मचाया। घर में रखा सामान डबल बेड, चार चारपाई, संदूक ,गैस सिलेंडर, दस तोले चांदी के आभूषण, अनाज, पांच हजार की नगदी, बिस्तर कपड़े सहित हजारों का सामान जल कर राख हो गया। घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है।