फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रामगंगा नदी में डूबकर वृद्ध की मौत

रामगंगा नदी में डूबकर वृद्ध की मौत

Wed, 30 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
रामगंगा नदी में डूबकर वृद्ध की मौत
स्योहारा(बिजनौर)। पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे एक वृद्ध की रामगंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। गांव अमीनाबाद निवासी मोहर सिंह (60) सोमवार की शाम पशुओं के लिए रामगंगा नदी पार कर अपने खेत से चारा लेने जा रहा था। परिजनों के मुताबिक ज्यादा पानी होने के कारण वह अपने शरीर पर नियंत्रण नहीं रख पाए और नदी में डूब गया। उसकी आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। सूचना पर परिजन और ग्रामवासी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने गोताखोरों की मदद से मोहर सिंह की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। मंगलवार की सुबह गोताखोरों ने फिर से तलाश शुरू की तो उनका शव नदी में ही मिट्टी में धंसा मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
राजा का ताजपुर(बिजनौर)। मंगलवार को ताजपुर बिजलीघर के जेई गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम ने बकाया वसूली के लिए चेकिंग अभियान चलाया। जेई के मुताबिक चेकिंग के दौरान 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और एक लाख 45 हजार रुपये की वसूली की गई। उन्होंने कहा कि चेकिंग अभियान करीब एक सप्ताह तक चलेगा।
विज्ञापन


चोरी का प्रयास
राजा का ताजपुर(बिजनौर)। ताजपुर किसान सेवा समिति के कार्यालय का ताला तोड़ कर रविवार की रात चोर अंदर घुसे, लेकिन कोई सामान नहीं ले गए। एमडी राजपाल सिंह ने बताया कि सोसाइटी के मेन गेट पर रात को ताला रहता है। चोर दीवार फांदकर अंदर आए होंगे। लेकिन कार्यालय में कैश नहीं मिलने पर वह लौट गए । उन्होंने पुलिस को भी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed