{"_id":"59949b7a4f1c1b1a1f8b46bc","slug":"131502911354-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीव बालियान के बाद अब 19 को आजम खां आएंगे बिजनौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीव बालियान के बाद अब 19 को आजम खां आएंगे बिजनौर
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । जिला पंचायत अध्यक्ष उदयनवीरा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर छिड़ी सियासी जंग रोज नया रूप ले रही है। इस राजनीति में ही किसान जसवंत सिंह की मौत हो गई। जसवंत सिंह की मौत को लेकर जिले का माहौल गरमाया हुआ है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने जसवंत सिंह के गांव मलकपुर देहरी में पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी व पूर्व विधायक रुचि वीरा को गिरफ्तार कराने की हुंकार भरी। वहीं पूर्व विधायक रूचि वीरा ने संजीव बालियान के भाषणों का जवाब देने के लिए सपा के कद्दावर नेता आजम खां को बुलाया है। आजम खां 19 अगस्त को बिजनौर आ रहे हैं।
न्यायालय के आदेश पर ही हो सकती है मेरे खिलाफ कार्रवाई : रुचि वीरा
पूर्व विधायक रुचि वीरा ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि धारा सिंह के अपहरण के मामले में विवेचक ने उन्हें नोटिस देकर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया है। इसके बाद कार्रवाई न्यायालय के आदेश के बाद ही हो सकती है। उन्होंने कहा कि डीएम के बयान से साफ है कि जसवंत सिंह का निधन उनके आवास पर हुआ है। इसके बाद भी कुछ लोग उनकी मौत पर राजनीति कर रहे हैं। कहा कि सत्ता पक्ष के लोग दुखद घटना पर राजनीति कर रहे हैं और जसवंत सिंह की मौत का जिम्मेदार उन्हें ठहराया जा रहा है। उनके ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
सत्ता की हनक, कोतवाल प्रेमवीर राणा बहाल
बिजनौर। सत्ता की हनक में कोतवाल प्रेमवीर राणा को बहाल करके फिर से उनकी ताजपोशी कर दी गई है। उन्हें अफजलगढ़ थाने का प्रभारी निरीक्षक बना दिया गया है। छह अगस्त को डाक बंगले में मंत्री अतुल गर्ग की मौजूदगी में विधायक लोकेंद्र चौहान पर हुए हमले के बाद शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा को सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
जरूरत पड़ी तो देंगे समर्थन
बिजनौर। जिला कल्याण समिति की बैठक में उपाध्यक्ष शिव कुमार भोले ने कहा कि पुलिस प्रशासन दबाव में साकेंद्र चौधरी के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज न करता तो जसवंत सिंह जिंदा होते। कहा कि जिला कल्याण समिति ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। अगर जरूरत पड़ी तो 18 अगस्त को होने वाले धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया जाएगा। राष्ट्रीय जाट महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रवेश चौधरी ने कहा कि किसान जसवंत सिंह के परिजनों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विवेक चौधरी, राहुल चौधरी, सरिता सैनी, नीशु चौधरी, संगीता, पूनम रायसान आदि मौजूद रहे।
गांवों का दौरा किया
बिजनौर। किसान जसवंत सिंह की मौत में नामजदों की गिरफ्तारी के लिए अन्याय विरोधी संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कई गांवों में दौरान किया। उन्होंने गांव वालों से 18 अगस्त को धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।