फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डीएम ने कोटावाली नदी पुल और गौसपुर में गंगा कटान क्षेत्र का दौरा किया

डीएम ने कोटावाली नदी पुल और गौसपुर में गंगा कटान क्षेत्र का दौरा किया

Sat, 05 Aug 2017 12:17 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने कोटावाली नदी पुल और गौसपुर में गंगा कटान क्षेत्र का दौरा किया
भागूवाला/नांगलसोती । डीएम ने नेशनल हाईवे पर कोटावाली पुल में आई दरार और नांगल के गांव गौसपुर क्षेत्र का दौरा कर गंगा की ओर से किए जा रहे कटान का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम जगतराज ने सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसडीएम उद्भव त्रिपाठी के साथ शुक्रवार को भागूवाला क्षेत्र में स्थित कोटावाली नदी पुल के एक स्पान का पिलर मामूली रूप से धंसने और पुल में दरार आने का तकनीकी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। डीएम ने सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहनों के पुल से आवागमन की गति तत्काल प्रभाव से दस किलोमीटर प्रति घंटा सुनिश्चित कराने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधर, डीएम ने नांगल क्षेत्र के गांव गौसपुर में गंगा के कटान से कृषि भूमि को पहुंच रहे नुकसा और गांव की ओर बढ़ती गंगा का जायजा लेकर सिंचाई विभाग को तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। सीडीओ और एसडीएम के साथ पहुंचे डीएम को सिंचाई विभाग के जेई पुनीत कुमार ने बताया कि गौसपुर क्षेत्र में तटबंध बनाने के लिए शासन को भेजी गई फाइल जल्द ही स्वीकृति के साथ विभाग को मिलने वाली है। 11 करोड़ रुपये की लागत से बरसात के बाद गौसपुर क्षेत्र में तटबंध बनाया जाएगा। गौसपुर के प्रधान मुन्नू सिंह, पूर्व प्रधान राजेश कुमार, अवनीश, अरविंद, लाल सिंह, वीरेंद्र ने गौसपुर क्षेत्र में भूमि का सीमांकन कराने का मुद्दा उठाया। डीएम ने राजस्व विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed