{"_id":"5963e9354f1c1b032e8b4627","slug":"131499719989-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर फायरिंग और मारपीट में दो कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर फायरिंग और मारपीट में दो कर्मी घायल
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंग युवक स्विफ्ट डिजायर कार लेकर आए थे, पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
रजबपुर।
थाना क्षेेत्र में हाईवे के टोल प्लाजा पर स्विफ्ट डिजायर सवार युवकों ने टोलकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के साथ ही फायरिंग हुई। युवक लाठी डंडे और हॉकी लेकर आए थे। दो टोलकर्मियों को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र में हाईवे पर टोल बूथ है। हाल ही में टोल का ठेका बदला गया है। बताते हैं कि यहां वर्चस्व को लेकर विवाद है। रविवार की रात दस बजे टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक युवक आए। युवक स्विफ्ट डिजायर से सवार होकर आए थे। गाड़ी दूर खड़ी कर दी। सब पर हॉकी और डंडे थे। आते ही युवकों ने टोलकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी डंडे और हॉकी से टोलकर्मी सिकंदर और उमेश तिवारी निवासी बिहार को घायल कर दिया। इस दौरान फायरिंग की गई, मगर फायरिंग किसकी तरफ से की गई, यह पता नहीं चल पाया। टोल प्लाजा पर मारपीट और फायरिंग की खबर से हरकत में आई अतरासी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दबंग युवक भाग गए थे। पुलिस ने घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। टोल प्लाजा इंचार्ज मुन्ना यादव निवासी बलिया की तरफ से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। चौकी इंचार्ज वेद सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा पर मामला वर्चस्व को लेकर है।