फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   12th result 95 percent and 10th result 95.6 percent

सीबीएसई इंटर का रिजल्ट 95 प्रतिशत तथा हाईस्कूल का 95.6 प्रतिशत

Sat, 23 Jul 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
12th result 95 percent and 10th result 95.6 percent
बिजनौर में सीबीएसई इंटर की परीक्षा में पास होन के बाद खुशी मनाते एचएम पब्लिक स्कूल के छात्र छात्र - फोटो : BIJNOR
12वीं का रिजल्ट 95 प्रतिशत और 10वीं का रिजल्ट 95.6 प्रतिशत
विज्ञापन

बिजनौर । जिले का सीबीएसई 12वीं का परीक्षाफल 95 प्रतिशत और 10वीं का रिजल्ट 95 .6 प्रतिशत रहा। जिले में सीबीएसई के 117 विद्यालय संचालित हैं। जिला कार्डिनेटर डॉ. सीमा विश्वास के अनुसार इन विद्यालयों में 10वीं की परीक्षा के लिए 6700 और 12वीं के लिए 4924 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 10वीं में 6370 और 12वीं में 4680 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जिले के सीबीएसई बोर्ड के स्कूल देहरादून रीजन में आते हैं। जिले के छात्र छात्राएं रीजन में टाप फाइव में स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। 12वीं की परीक्षा में एलआरएस एकेडमी नगीना की छात्रा घृताची गुप्ता ने देहरादून रीजन में 497 अंक पाकर द्वितीय और सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल धामपुर की छात्रा चैतन्या मिगलानी 496 अंक पाकर रीजन में तीसरे स्थान पर रही। 10वीं में देहरादून रीजन की टॉप फाइव की सूची में माडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर का छात्र रुद्रप्रताप सिंह ही स्थान बना सका है। छात्र 500 में से 497 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहा है।

चांदपुर में सीबीएसई इंटर की परीक्षा में पास होन के बाद खुशी मनाते आधारशिला द स्कूल के छात्र छात्र

चांदपुर में सीबीएसई इंटर की परीक्षा में पास होन के बाद खुशी मनाते आधारशिला द स्कूल के छात्र छात्र- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed