फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   122 more found corona infected, 164 recovered

122 और मिले कोरोना संक्रमित, 164 हुए स्वस्थ

Sat, 29 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
122 more found corona infected, 164 recovered
122 और मिले कोरोना संक्रमित, 164 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

बिजनौर। शुक्रवार को जिले में कोरोना के 122 मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम था। वहां भी एक कर्मचारी को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीज 1037 हैं।
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था और कोरोना के संबंध में व्यवस्थाएं देखी थीं। उन्होंने महिला जिला अस्पताल के बाहर प्रेस ब्रीफिंग भी की थी। शुक्रवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 122 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। नौ स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। जिला महिला अस्पताल का एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। विभाग के अफसर उसकी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के आसपास भी मौजूदगी से इनकार कर रहे हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर बहुत ही कम कर्मचारियों को आने दिया था। इससे पहले भी जिला अस्पताल व महिला अस्पताल के कर्मचारी संक्रमित मिलते रहे हैं। पिछले दो दिन में दस मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी किसी न किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं और एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी तबीयत सामान्य बताई जा रही है। शुक्रवार को 164 मरीज होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

छोटे बच्चे हो रहे शिकार
जिले में छोटे बच्चे लगातार कोरोना का शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को भी दस साल या इससे कम आयु के दस बच्चे संक्रमित मिले हैं। सभी होम आइसोलेशन में ही हैं। एसीएमओ डॉ. देवीदास के अनुसार सभी मरीजों की तबीयत सामान्य है। अन्य रोगों से ग्रसित मरीज सावधानी बरतते हुए अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed