{"_id":"5cb772c6bdec22146e0fbbb7","slug":"121555526342-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बूथ अलग करने से मतदान में आसानी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बूथ अलग करने से मतदान में आसानी होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोटर पर्ची नहीं मिलने से मतदाताओं में रोष
नींदडू़। अरशद, रहबर, नौशाद, यामीन, इसरार, आफताब, आकिल, कासिम, रईस, अनीस, शकील आदि मतदाताओं ने बीएलओ पर मतदाता पर्ची नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उन्हें पर्चियां नहीं मिलीं, तो वे बृहस्पतिवार को अपना वोट नहीं डाल पाएंगे। इकबाल, मसूद, सविता, रजिया आदि बीएलओ का कहना है कि मतदाता सूची में कई परिवार ऐसे हैं कि उनके सभी सदस्यों/मतदाताओं को एक जगह न लिखकर अलग-अलग अंकित किया गया है। लिस्ट में मकान संख्या क्रमानुसार नहीं हैं। इस लिए बीएलओ को कभी इस मोहल्ले और कभी दूसरे मोहल्ले में जाना पड़ रहा है। इस सब के बावजूद उन्होंने अधिकांश पर्चियों का वितरण कर दिया है। शेष पर्ची भी शाम तक वितरित कर दी जाएंगी। उधर, सुपरवाइजर सिराजुद्दीन का कहना है कि बीएलओ देर शाम तक घर घर जाकर पर्चियों का वितरण अवश्य कर देंगे।
फार्म भरने के बाद भी मतदाता सूची में नाम गलत
नींदडू़। मतदाता सूची में अंकित गलत नामों को ठीक करने के लिए प्रपत्र भरने के बाद भी सूची में नाम शुद्ध नहीं हुए हैं। मुदस्सर, आलम, असद, लईक, नवेद आदि का आरोप है कि नाम ठीक कराने के लिए फार्म भर कर बीएलओ को देने के बाद भी नाम ठीक नहीं हुए हैं। इस बाबत बीएलओ का कहना है कि उन्होंने शुद्धिकरण के फार्म जमा कर दिए थे। उन्हें देखकर ठीक करने की जिम्मेदारी कंप्यूटर आपरेटर की है। सूची में सईद नाम के स्थान पर सेद, आलम के स्थान पर अहमद, शारिक के स्थान पर शफीक, बुशरा के स्थान पर बुरास, फरहा के स्थान पर फाहा, फाखिर के स्थान पर फकीर, रोजी के स्थान पर रोजबी, उज्मा हयात के स्थान पर उज्मा हमात तथा इंतखाब के स्थान पर इंतकाब जैसे गलत नामों की भरमार है, जिन्हें अब ठीक किया जाना संभव नहीं है। युवा मतदाताओं के पहचान पत्र भी त्रुटिपूर्ण हैं।
दो बूथ अलग करने से मतदान में होगी आसानी
नींदडू़। इस बार लोकसभा चुनाव के लिए दो बूथ अलग करने से मतदाताओं को वोट डालने में आसानी होगी। एक ही परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में तीन बूथ और प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में चार बूथ बने होने के कारण वहां अत्यधिक भीड़ रहती थी। इस कारण अधिकांश महिलाएं और बुजुर्ग अपना वोट डालने की बजाय घर लौट आते थे। ग्रामीणों की शिकायत पर विचार करते हुए प्रशासन ने इस बार प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के दो बूथों को वहां से हटाकर इसी विद्यालय के टांडा वाल्मीकि में बने अतिरिक्त कक्षों में शिफ्ट कर दिया है। आफाक, इदरीस, राहत, असलम आदि ने दो बूथ अलग करने को उचित और मतदाताओं के हित में बताया है।