फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धामपुर चीनी मिल में ली मतदान की शपथ

धामपुर चीनी मिल में ली मतदान की शपथ

Thu, 18 Apr 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
धामपुर चीनी मिल में ली मतदान की शपथ
धामपुर चीनी मिल में ली मतदान की शपथ
विज्ञापन

धामपुर। चीनी मिल धामपुर परिसर में बुधवार को यूनिट हेड एमआर खान एवं वरिष्ठ महाप्रबंधक (प्रशासन) विजय गुप्ता ने कार्यक्रम का आयोजन कर मिल के सैकड़ों श्रमिकों एवं कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। लोकसभा चुनाव 2019 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की जरूरत पर जोर दिया। बताया गया कि लोकसभा का द्वितीय चरण का मतदान 18 अप्रैल को होना है। इसमें अवश्य मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। ‘हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना लोकसभा चुनाव 2019 में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। पहले मतदान फिर जलपान एवं सभी को अपना एवं अपने परिवार तथा अपने मित्रों, पास पड़ोस के लोगों को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप में प्रयोग करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी श्रमिकों कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे इस राष्ट्रीय लोकतंत्र के पर्व में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करेंगे। लोगों को वोट देने के लिए जागरूक भी करेंगे। कार्यक्रम में गन्ना एजीएम आजाद सिंह, राम सिंह, शमीम, सुदर्शन कुमार, सोमेंद्र पांडेय, सुरेश सक्सेना, विशेष शर्मा, विजय मोहन मिश्रा, मनोज चौहान, पंकज कुमार शर्मा, कमर, राजेंद्र सिंह सुपरवाईजर, अनवार अहमद, सूरत, ताहिर, खुर्शीद, चंद्रपाल, अशोक कुमार, जयप्रकाश, कृपाल सिंह, यशवीर सिंह, अरविंद सिंह, महिपाल, राजकुमार, दिनेश, दीपक, महेश, ललित, प्रशांत चौधरी, अजयवीर सिंह, सेामपाल, छोटा, उदयपाल, निष्काम गुप्ता, आजाद सिंह, अमित शर्मा, सुधीर कुमार, विकास अग्रवाल, अरुण सुपरवाइजर, प्रतिभा, कविता, राणे सिंह, आशुतोष झा, डॉ. पंकज श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed