{"_id":"5c9d158dbdec22145a0eab3c","slug":"121553798541-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में जमा होने आई बंदूक से गोली चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में जमा होने आई बंदूक से गोली चली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में जमा होने आई बंदूक से गोली चली
हल्दौर। थाने में जमा होने आई बंदूक का ट्रेगर दबने से अचानक गोली चल गई। गोली चलने से थाने में अफरातफरी मच गई ।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी असलहा थानों में जमा कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे थाने में जमा हुई बंदूकों को पुलिस कर्मी रजिस्टर में दर्ज कर उन्हें मालखाने में उठाकर रख रहे थे। एक दोनाली बंदूक कारतूस से लोड थी। अचानक बंदूक का ट्रेगर दब गया। गोली चलने की आवाज से थाने में भगदड़ मच गई। बंदूक से निकली गोली कार्यालय की छत से जा टकराई और गंभीर हादसा होने से बाल बाल बच गया। बाद में पुलिस ने जांच कर उसमें से दूसरा कारतूस निकाला और उसे मालखाने में जमा कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि बंदूकों को जमा करते हुए उनकी जांच की जा रही थी। बंदूक में तकनीकी खराबी होने के कारण अचानक झटका लगने से उसका ट्रेगर दब गया और फायरिंग हो गई।