{"_id":"5c8d47e6bdec221423553b04","slug":"121552762854-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी पर डाक्टर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी पर डाक्टर तैनात
विज्ञापन
मतगणना स्थलों पर लगाई गई चिकित्सकीय दल की ड्यूटी
बिजनौर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीएमओ को लोकसभा चुनाव में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध बनाने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल समेत जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से चिकित्सकीय स्टाफ जीवन रक्षक दवाओं और एंबुलेंस के साथ उपलब्ध रहेगा।
जिले में बिजनौर लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को, नगीना लोकसभा क्षेत्र में 18 अप्रैल को, मुरादाबाद लोकसभा सीट पर बढ़ापुर क्षेत्र में 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होगा और 23 मई को मतगणना होगी। नोडल अधिकारी एसके निगम के अनुसार जनपद में बिजनौर, धामपुर, नजीबाबाद, नगीना, चांदपुर आदि स्थानों पर एक-एक चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ आवश्यक दवाओं आदि के साथ चिकित्सा व्यवस्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षकों के माध्यम से की जाएगी। नोडल अधिकारी एसके निगम ने यह जानकारी दी।