फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसान दिवस में मचा गन्ना मूल्य भुगतान का हल्ला

किसान दिवस में मचा गन्ना मूल्य भुगतान का हल्ला

Fri, 22 Feb 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
किसान दिवस में मचा गन्ना मूल्य भुगतान का हल्ला
किसान दिवस में मचा गन्ना मूल्य भुगतान का हल्ला
विज्ञापन

बिजनौर। किसान दिवस में किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने पर खूब शोर शराबा हुआ। प्रशासन पर बिजनौर, चांदपुर, बिलाई चीनी मिलों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न करने के आरोप लगे। किसानों ने कहा कि वे गन्ना भुगतान को लेकर आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। किसानों ने सहकारी समितियों में पतंजलि के उत्पाद बेचे जाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की है।
किसान दिवस बुधवार की जगह बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के सभागार में हुआ। किसानों में गन्ना मूल्य भुगतान न होने को लेकर जबरदस्त नाराजगी थी। किसानों का कहना था कि बिजनौर और चांदपुर चीनी मिलों ने पिछले सीजन का पेमेंट नहीं किया है। चालू सीजन में इन दोनों मिलों और बिलाई मिल ने गन्ना भुगतान नहीं करने की कसम खा रखी है। पहले बिलाई मिल किसानों को भुगतान के रूप में चीनी दे रही थी, अब वह भी बंद कर दिया गया है। किसान शोर मचाकर कह रहे थे कि जब जिले की बाकी छह मिल किसानों को भुगतान कर रही हैं तो ये तीनों मिल क्यों नहीं कर सकतीं। किसानों ने मौजूद जिला गन्ना अधिकारी से पूछा कि आखिर क्या वजह है कि प्रशासन तीनों मिलों के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहा है। इस पर डीसीओ ने सफाई दी कि मिलों के खिलाफ छह एफआईआर हो चुकी हैं। इस पर किसान सीटों से उठ गए, कहा कि 27 दिसंबर से अब तक एफआईआर हो रही हैं। पुलिस ने किस आरोपी को पकड़कर पूछताछ की है।
विज्ञापन


किसानों की चुप्पी को कमजोरी न समझा जाए
किसानों ने चेतावनी दी कि 14 फरवरी को प्रशासन के साथ हुए समझौते के अनुसार भुगतान नहीं होता है तो आरपार की लड़ाई लडे़ंगे। किसानों की चुप्पी को कमजोरी नहीं समझा जाए। गन्ना पेमेंट को लेकर खूब शोरशराबा रहा। भाकियू के प्रदेश सचिव रामौतार सिंह ने आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान का मामला उठाया। सुखदेव सिंह ने हल्दौर ब्लॉक में भ्रष्टाचार का खुला खेल चलने का आरोप लगाया। कहा कि ब्लॉक में स्थायी बीडीओ नहीं है। वरिष्ठ किसान नेता विजयपाल सिंह ने कहा कि सहकारी समिति खाद, बीज देने के लिए हैं, अब समितियों में जबरन किसानों को पतंजलि उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इस पर एआर सहकारिता अमित कुमार त्यागी ने कहा कि वह मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना भुगतान होने तक किसानों से न की जाए वसूली
किसानों ने एक स्वर से गन्ना पेमेंट होने तक सभी तरह की वसूली रोके जाने की मांग की। उनका कहना था कि किसानों को आरसी जारी नहीं की जाए। होशियार सिंह ने गुनियापुर बिजनौर रोड पर गहरे गड्ढों के कारण होने वाली एक्सीडेंट का मामला उठाया। अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने बिजली की शिकायतों पर कहा कि कोई शिकायत लंबित नहीं है। उनके कार्यक्षेत्र के पांच हजार ट्यूबवेलों में से 3800 को ऑनलाइन अपडेट कर दिया गया है। किरतपुर के एक्सईएन ने कहा कि वह हर बृहस्पतिवार व शनिवार को बिजलीघर पर रहकर शिकायत सुनेंगे। जैविक खाद और गेहूं के बीज की सब्सिडी का पैसा नहीं मिलने का आरोप लगा। संचालन कर रहे जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र ने निपटाई गई शिकायतों का विवरण प्रस्तुत किया। डीसीओ यशपाल सिंह, सीवीओ भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed