फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हाथियों के झुंड को देख रखवाली कर रहे किसानों ने भाग कर जान बचाई

हाथियों के झुंड को देख रखवाली कर रहे किसानों ने भाग कर जान बचाई

Fri, 22 Feb 2019 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
हाथियों के झुंड को देख रखवाली कर रहे किसानों ने भाग कर जान बचाई
हाथियों ने किसानों बोला हमला
विज्ञापन

हरेवली। साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांव रामनगर गोसाई में हाथियों ने गेहूं और गन्ने की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया। किसान रामपाल सिंह, गोपाल सिंह, अवतार सिंह, मदन सिंह, मंगल सिंह, आनंद सिंह, विजयपाल, कैलाश सिंह का कहना है कि बुधवार रात वह गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे थे। सुबह करीब 4:00 बजे आधा दर्जन हाथियों ने खेतों में धावा बोल दिया। उनकी झोपड़ियों को तहस नहस का डाला। उन्होंने किसी तरह से छिपकर जान बचाई। हाथियों ने उनकी गन्ने और गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। जब उन्होंने गांव में जाकर लोगों को अवगत कराया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर और कनस्तर पीटते हुए जंगल की ओर से गए। तब हाथी खेतों से निकल कर वनों की ओर भागे। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि अगर ऐसा है तो कर्मचारियों को भेजकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed