फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   संकल्प जीवन है, विकल्प पतन:स्वामी ओमवेश

संकल्प जीवन है, विकल्प पतन:स्वामी ओमवेश

Wed, 13 Feb 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
संकल्प जीवन है, विकल्प पतन:स्वामी ओमवेश
गजरौलाशिव। आर्य समाज स्वाहेड़ी की ओर से चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने ओम ध्वजारोहण किया। उन्होंने बताया कि जिस मनुष्य को जीवन को यशस्वी बनाना है या विशेष उन्नति करनी है तो उसे सबसे पहले संकल्प करना होता है। संकल्प ही हमें महान बनाता है। जिस व्यक्ति के संकल्प विकल्प ही होते रहते हैं वह व्यक्ति सामान्य जीवन ही जी पाता है। कहा कि जिस व्यक्ति ने भी संसार में महानता को प्राप्त किया है, कितने ही कष्ट आने पर उसने अपने संकल्प को डिगने नहीं दिया है। संकल्प जीवन होता है और विकल्प पतन। योगाचार्य अरविंद ने गायत्री पद का अर्थ बताया। कहा कि गायत्री मंत्र बोलकर हम परमात्मा का गुणगान करते हुए इसमें अपने लिए पवित्र बुद्धि की मांग करते हैं। इस दौरान डा. विद्यासागर, जगवीर सिंह, विनोद कुमार, जयपाल सिंह, घसीटा सिंह, पुखराज सिंह, नरेश कुमार, उदयवीर, लखपत, सतपाल सिंह, शोभा देवी, शशि, निर्मला, मिथलेश आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed