{"_id":"5c4751bcbdec220bb35c26f9","slug":"121548177852-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुर नवादा में डीएम ने लगाया जनता दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुर नवादा में डीएम ने लगाया जनता दरबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने राजपुर नवादा के विकास कार्यों का किया सत्यापन
मंडावली/नजीबाबाद । डीएम अटल कुमार राय ने ग्राम पंचायत राजपुर नवादा में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने खस्ताहाल संपर्क मार्ग, दूषित पानी, पंचायत घर का निर्माण सहित अनेक समस्याओं को डीएम के समक्ष उठाया। डीएम ने शासन की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
डीएम ने एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा, बीडीओ एके मौर्य की उपस्थिति में ग्राम पंचायत राजपुर नवादा में हुए विकास कार्यों का सत्यापन किया। डीएम ने बिजली आपूर्ति, शौचालय, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सीसी रोड, मिड-डे-मील, जल व्यवस्था का बिंदुवार समीक्षा की। ग्रामीणों ने गांव में पंचायत घर का निर्माण कराने, दूषित जल से निजात दिलाने और गांव के संपर्क मार्ग को पक्का कराने की मांग उठाई। दूषित पानी की जांच के डीएम ने तत्काल जल निगम के जेई को निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से आवास, पेंशन, शौचालय के पात्रों से संबंधित समस्याओं 23 जनवरी को तहसील में आयोजित कैंप में रखने की सलाह दी। इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक आदित्य त्यागी, खंड शिक्षा अधिकारी इशक लाल, एडीओ समाज कल्याण जसवंत सिंह, एडीओ पंचायत ऋषि पाल सिंह, एसीएमओ पी आर नैयर, लेखपाल दीपक त्यागी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान फराहीम की उपस्थित में बलराज सिंह, अतुल त्यागी, मनोज त्यागी, आलोक त्यागी, पवन कुमार, राकेश कुमार, राज कमल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
दुष्यंत स्मृति द्वार बनवाने के दिए निर्देश
नजीबाबाद। डीएम अटल कुमार राय ने सुप्रसिद्ध हिंदी गजलकार दुष्यंत कुमार त्यागी के राजपुर नवादा स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे। ग्रामीणों की मांग पर डीएम अटल कुमार राय ने गांव के प्रवेश के मुख्य मार्ग पर दुष्यंत कुमार का स्मृति द्वार बनवाने का बीडीओ एके मौर्य को निर्देश दिए।