{"_id":"5c4751b8bdec224b7a553e8b","slug":"121548177848-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन शिविर 24 को ब्लॉक कार्यालय में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन शिविर 24 को ब्लॉक कार्यालय में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन शिविर 24 को ब्लॉक कार्यालय में
हल्दौर। अब निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगों, वृद्धों को अपनी पेंशन बनवाने के लिए अलग-अलग अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शासन के निर्देश पर 24 जनवरी को ब्लॉक कार्यालय परिसर में पेंशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में चयनित पात्र की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर उनकी पेंशन चालू कराई जाएगी।
बीडीओ सुनील कुमार वर्मा के अनुसार निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगों, वृद्धों को अपनी पेंशन बनवाने के लिए अलग अलग अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। शासन ने ऐसे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देशन में ब्लॉक कार्यालय में पेंशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। विकास खंड अधिकारी डॉक्टर सुनील वर्मा ने बताया कि 24 जनवरी को ब्लॉक कार्यालय में पेंशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पेंशन से संबंधित अधिकारी स्टाल लगाकर पात्रों की समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण कर उनकी पेंशन बनवाएंगे। पेंशन शिविर में पात्रों की पेंशन बनाने की पूरी प्रक्रिया की जाएगी।