फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   निक्षय एप पर ऑनलाइन होगा टीबी रोगियों का डाटा

निक्षय एप पर ऑनलाइन होगा टीबी रोगियों का डाटा

Sun, 20 Jan 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
निक्षय एप पर ऑनलाइन होगा टीबी रोगियों का डाटा
निक्षय एप पर ऑनलाइन होगा टीबी रोगियों का डाटा
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र के संशोधित कार्यक्रम के अंतर्गत अब टीबी रोगियों का डाटा निक्षय एप पर ऑनलाइन किया जाएगा। जिला क्षय रोग केंद्र में प्रत्येक टीबी रोगी का पूरा ब्योरा ऑनलाइन करने की कवायद शुरू हो गई है। हर रोगी को पंजीकरण कर नंबर आवंटित किया जाएगा। इससे पूरे देश में कहीं भी इसे देखा जा सकेगा।

भारत सरकार की मंशा है कि वर्ष 2025 तक देश को टीबी रोग से मुक्त किया जा सके। इसके लिए तेजी से अभियान चलाए जा रहे हैं। सरकार ने रोगियों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज कराने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रखी हैं। प्रत्येक तीन माह पर देशभर में डोर टू डोर सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान चलाए जाते हैं। ताकि लोग जागरूक हों और इलाज कराने के बाद पूर्णत: ठीक हो सकें। अफसरों के मुताबिक टीबी के अधिकांश मरीज मजदूर तबके के हैं और बहुत से लोग एक से दूसरे प्रदेश में काम करते हैं। ऐसे में कभी कभी उन्हें इलाज कराने में दिक्कत आती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने देशभर के सभी मरीजों का डाटा निक्षय पर एप पर ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से मरीज देश के किसी भी सरकारी अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करा सकते हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि नई व्यवस्था के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। शीघ्र ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल जनपद मेें करीब चार हजार मरीज हैं। सभी का ब्योरा ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed