फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वितविहीन शिक्षकों की समस्याओं को जल्द होगा निपटारा:विनोद कुमार

वितविहीन शिक्षकों की समस्याओं को जल्द होगा निपटारा:विनोद कुमार

Wed, 19 Dec 2018 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
वितविहीन शिक्षकों की समस्याओं को जल्द होगा निपटारा:विनोद कुमार
वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं के जल्द निपटारे की उम्मीद
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विनोद कुमार ने कहा कि शासन स्तर पर प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षकों को वांछित संशोधन द्वारा पूर्ण कालिक शिक्षक के रूप में कार्यरत मानते हुए समान कार्य-समान वेतन देने का तेजी से कार्य चल रहा है।

महामंत्री विनोद कुमार मंगलवार को वार्ता में कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्ण कालिक शिक्षक बनाने के लिए संघ के प्रदेशाध्यक्ष/एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी जा रही है। उनका प्रयास है कि वित्तविहीन शिक्षकों की इस ज्वलंत समस्या का निदान लोकसभा चुनाव से पहले हो। बकौल महामंत्री, एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा ने प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को 23 अक्तूबर को पत्र लिखकर वित्तविहीन शिक्षकों को नियमित करने की मांग की थी। इसी परिप्रेक्ष्य में डिप्टी सीएम ने 18 दिसंबर को एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा के पत्र के जवाब में उन्हें अवगत कराया है कि शासन स्तर पर उनके पत्र को गंभीरता से लिया गया है। उनके स्तर से पत्र संख्या 1714 के तहत 16 नवंबर को माध्यमिक शिक्षा अपर मुख्य सचिव को आदेश जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है। इस मौके पर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के मंडलीय प्रवक्ता सुशील कुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप, संध्या सिंह, ज्योति सिंह, प्रमोद कुमार, प्रीति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed